Breaking News

भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू, दंडी संन्यासियों को सबसे पहले मिलेगा स्थान

माघ मेला 2026 की तैयारियों का अनौपचारिक शुभारंभ मंगलवार को संगम तट पर गंगा पूजन के साथ हो गया। संतों के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। पूजा सम्पन्न होते ही मेला क्षेत्र में भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परंपरा के अनुसार, सबसे पहले दंडी संन्यासियों को जगह दी जाएगी, जिसके बाद वे अपने-अपने शिविर स्थापित करेंगे। 
प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से संगम तट पर विधिवत गंगा पूजन किया गया।

No comments