धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित - सनी के बेटे करन ने किया गंगा में प्रवाहित
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियों का बुधवार सुबह हरिद्वार में गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद रहे। अस्थियों का विसर्जन सनी देओल के बेटे करन देओल ने किया।
परिवार सुबह हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर स्थित एक निजी होटल के घाट पर पहुंचा, जहां पंडितों की उपस्थिति में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं। विसर्जन के बाद परिवार तुरंत होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी।

No comments