हरियाणा पुलिस पर राजस्थान बॉर्डर पर पथराव
हरियाणा के नूंह जिले के गांव अमीनाबाद में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। यह एरिया के राजस्थान सीमा पर बसे पुन्हाना खंड का है। यहां पुलिस साइबर ठगी के आरोपी को पकडऩे गई थी।
पुलिस ने जैसे ही आरोपी को पकड़ा, वैसे ही ग्रामीणों ने अचानक पथराव कर दिया। पुलिस टीम किसी तरह वहां से बचाव करते हुए निकली। मगर, ग्रामीणों ने पीछा करते हुए पथराव जारी रखा और आरोपी को छुड़ा लिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। पथराव में चार पुलिस कर्मचारी घायल हो गए।

No comments