जयपुर में लगे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के लापता होने के पोस्टर
जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। दरअसल, ये मामला नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा के मौत प्रकरण से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज अमायरा के परिजनों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं।
जयपुर में नारायण सिंह सर्किल, अल्बर्ट हॉल, ओटीएस चौराहा, शिक्षा संकुल, झालाना डूंगरी, सांगानेर सहित कई जगह पोस्टर लगाए गए है। पोस्टर देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि अमायरा के परिजनों ने शिक्षा मंत्री को लेकर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है।

No comments