जर्मन तकनीक से दौड़ेगी अब रूणिचा एक्सप्रेस
दिल्ली से जैसलमेर के बीच चलने वाली रूणिचा एक्सप्रेस में रेलवे ने बड़ा बदलाव करते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। अब इस ट्रेन को पुराने आईसीएफ रेक की जगह अत्याधुनिक लिंक हॉफमैन बुश रेक से चलाया जाएगा। यह बदलाव मंगलवार से लागू कर दिया गया है। रेलवे का कहना है कि नई रेक के साथ यात्रा पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए यह परिवर्तन किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए यह परिवर्तन किया गया है।

No comments