उदयपुर की ओल्ड सिटी में मनमर्जी की पार्किंग से जाम
उदयपुर में टूरिस्ट सीजन की शुरूआत हो चुकी है लेकिन ओल्ड सिटी में जाम की परेशानियां भी इसके साथ शुरू हो गई है। असल में पुराने शहर में रास्ते में गाडिय़ां खड़ी करते ही जाम की शुरूआत हो जाती है जिससे यहां आने वाले टूरिस्ट के साथ ही शहर के स्थानीय लोग भी परेशान हो जाते है।
उदयपुर में शिल्पग्राम उत्सव, क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर टूरिस्ट सीजन की शुरूआत हो गई है। यहां पर सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां चारपहिया वाहनों की पार्किंग तय जगह से हटकर सड़क किनारे कर दी जाती है और कुछ जगह तो सड़क के बीच में ही गाड़ी रख देते है और इसके बाद जाम की शुरूआत हो जाती है।

No comments