अजमेर बार एसोसिएशन का आज से कार्य बहिस्कार
नए न्यायालय भवन में वकीलों व पक्षकारों के लिए समुचित पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को लेकर बार एसोसिएशन ने आज से कार्य बहिष्कार किया है। एसोसिएशन ने कहा कि व्यवस्थाएं नहीं होने तक वकील कोर्ट में उपस्थित होकर पैरवी नहीं करेंगे। सभी कोट में कार्य स्थगित रहेगा।
अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र ओझा ने बताया- नए कोर्ट भवन परिसर में बैठने और वकीलों के लिखने की टेबल तक नहीं है। इस पर बार एसोसिएशन की ओर से अपने स्तर पर वकील और पक्षकारों के बैठने के लिए नई व्यवस्था की गई लेकिन अनियमितता के कारण वकीलों के बैठने व मूलभूत सुविधाएं नहीं है।

No comments