धौलपुर में बिजली विभाग को 1.72 करोड़ की राजस्व आय
धौलपुर में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत में जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर खंड ने 1.72 करोड़ रुपये का नकद राजस्व प्राप्त किया। इस दौरान 1267 पुराने लंबित बिजली बिल और विद्युत चोरी रिपोर्ट मामलों का निस्तारण किया गया।
लोक अदालत के आयोजन से पूर्व, जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर एक्सईएन विवेक शर्मा ने अभियंताओं और बिजलीकर्मियों की बैठक ली थी। बैठक में बकायेदारों तक लोक अदालत के नोटिस पहुंचाने और उन्हें समझौते के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

No comments