जयपुर में शाम को पानी सप्लाई रहेगी बाधित
जयपुर में सोमवार शाम को शहर में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। बीसलपुर सिस्टम से पानी पहुंचाने वाले बालावाला पंप हाउस पर 3 घंटे का बिजली शटडाउन होने के कारण यह समस्या आएगी। 132 केवी ग्रिड स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम चलने से सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी पंप बंद रहेंगे, जिससे शाम को पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी।
इंजीनियरों का दावा है कि मंगलवार सुबह से सप्लाई बहाल कर दी जाएगी, लेकिन फील्ड स्तर पर जुड़े इंजीनियरों का मानना है कि इस तीन घंटे के शटडाउन का असर शहर की जल व्यवस्था पर अगले दो दिन तक भी देखने को मिल सकता है।

No comments