राजस्थान में 5000 वाहनों के रजिस्ट्रेशन होंगे निरस्त
राजस्थान परिवहन विभाग में चर्चित थ्री डिजिट नंबरों के फर्जीवाड़े में विभाग अब एक्शन मोड पर आ गया है। ईडी और एसीबी की एंट्री के बाद विभाग अपने स्तर पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी में है।
विभाग ने राज्य के आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों में बेचे गए थ्री डिजिट के वीआईपी नंबरों की ऑडिट कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। ऑडिट में फर्जीवाड़े से बेचे गए नंबर पाए जाने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआइआर होगी। इतना ही नहीं, जिन वाहनों में फर्जी तरीके से नंबर दिए गए हैं, उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा।

No comments