पीएम मोदी की एनडीए सांसदों के साथ आज डिनर मीटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 दिसंबर को एनडीए के सांसदों से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात डिनर के मौके पर होगी. इससे पहले बिहार एनडीए के सांसदों ने पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स में मुलाकात की थी. पीएम मोदी की घटक दलों के सांसदों के साथ यह मुलाकात ऐसे समय में होने जा रही है, जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. विपक्ष कई मौकों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन अभी तक किसी मुद्दे पर विपक्षियों को मौका नहीं मिला है. इस बीच, पीएम मोदी घटक दलों के सांसदों से मुलाकात कर एकजुटता का संदेश देंगे.

No comments