100 से ज्यादा डॉक्टर और स्टाफ को भजनलाल सरकार करेगी जबरन रिटायर
राजस्थान सरकार ने 100 से ज्यादा डॉक्टरों और मेडिकल शिक्षा से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की तैयारी कर ली है। इसकी वजह है राजस्थान सरकार की हेल्थ स्कीम। राज्य सरकार की ओर से संचालित आरजीएचएस योजना में करोड़ों रुपए के घोटाले हुए। इन घोटालों में कई नामी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और फार्मेसी संचालकों की भूमिका सामने आई। पिछले दिनों सरकार ने 28 कर्मचारियों को सस्पेंड किया था। अब 100 से ज्यादा कर्मचारियों को सरकारी सेवा से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी है, जिनमें कई बड़े डॉक्टर भी शामिल हैं।

No comments