Breaking News

पंजाब में बड़ी गैंगवार! सरेआम ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी किया लड़का

अबोहर तहसील कॉम्प्लेक्स की कार पार्किंग में तारीख भुगतने आए नौजवानों पर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत जबकि 2 अन्य घायल हो गए। मृतक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है, जबकि घायल युवकों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार, गोलू पंडित के पुत्र अवनीश पुजारी, निवासी पुरानी फाजिल्का रोड, जोहड़ी मंदर, अबोहर, अपने दोस्तों के साथ तहसील कॉम्प्लेक्स में सुनवाई में शामिल होने आए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते कार पार्किंग में गोलियां चला दीं और फरार हो गए। 

No comments