Breaking News

राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती में 181 पदों के लिए सिर्फ 4 का चयन

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में 181 पदों के लिए केवल 4 ही अभ्यर्थी क्लियर कर पाए हैं। ऐसे में इस भर्ती में भी पद खाली रहेंगे। आयोग द्वारा गृह विभाग के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र के लिए कुल 181 पदों के लिए विज्ञापित सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 जून को किया गया था। 

No comments