Breaking News

अन्नपूर्णा रसोइयों में सफाई नहीं, बर्तन खराब - कई रसोइयों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,

कोटा शहर में नगर निगम की ओर से संचालित अन्नपूर्णा रसोइयों की निगम अधिकारियों ने जांच की थी। कई रसोइयों की जांच की जा चुकी है जिनमें कमियां पाई गई है। पाई गई कमियों में सुधार होने के साथ ही जिन रसोइयों में लापरवाही पाई गई है उनके संचालकों पर कार्रवाई भी होगी। साथ ही सभी रसोइयों की व्यवस्थाओं में सुधार भी किया जाएगा।
नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने शहर में संचालित सभी 50 अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण के लिए उपायुक्तों से लेकर अभियंताओं तक को अधिकृत किया था।

No comments