Breaking News

राजस्थान में बच्चों को मिला बड़ा गिफ्ट! शीतकालीन अवकाश से पहले 3 दिन की बोनस छुट्टियां घोषित

राजस्थान के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश से पहले छुट्टियों का बोनस मिलने जा रहा है. प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया गया है, जिसके तहत बच्चों को लगातार तीन दिनों का अवकाश मिल सकेगा.
शिक्षा विभाग ने यह शिक्षक सम्मेलन मूल रूप से 21 और 22 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया था, लेकिन उस दौरान कई स्कूलों में अद्र्धवार्षिक परीक्षाएँ चलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया. अब सम्मेलन की नई तिथियाँ 19 और 20 दिसंबर तय की गई हैं. इन दो दिनों में शिक्षक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसके चलते स्कूलों में नियमित कक्षाएं नहीं लग पाएंगी.

No comments