जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की रेड - स्कूल के मुख्य ऑफिस से मिली करोड़ों की नकदी
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. अधिकारियों ने रियल एस्टेट और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय जयपुर के प्रतिष्ठित वर्धमान गु्रप से जुड़े आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापा मारा. इस दौरान मानसरोवर स्थित वर्धमान स्कूल परिसर में मौजूद ग्रुप के मुख्य ऑफिस से करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद हुई.
सूत्रों के मुताबिक, वर्धमान ग्रुप का मुख्य कार्यालय मानसरोवर में उनके स्कूल परिसर में ही स्थित है. आयकर विभाग की टीम जब सुबह यहां पहुंची और तलाशी शुरू की, तो उन्हें भारी मात्रा में नकदी मिली. नकदी की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि उसकी गिनती के लिए तुरंत काउंटिंग मशीनें मंगाई गईं. सूत्रों की मानें तो अब तक करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी गिनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

No comments