Breaking News

देर रात अचानक कांपा राजस्थान

राजस्थान के सीकर जिले में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शहर सहित जिले के कई इलाकों में रात करीब 12 बजकर 4 मिनट पर अचानक कंपन महसूस हुआ। झटके महसूस होते ही लोग सहम गए और डर के मारे अपने घरों से बाहर भाग निकले।
भूकंप के झटके मुख्य रूप से पलसाना और जीणमाता क्षेत्र में महसूस किए गए। खाटूश्यामजी इलाके में भी लोगों ने हल्के कंपन की सूचना दी। झटकों की अवधि लगभग 5 से 7 सेकंड तक रही। रात का समय होने के कारण अधिकतर लोग गहरी नींद में थे लेकिन झटकों के कारण उनकी नींद अचानक खुल गई। 

No comments