भीलवाड़ा में ओवरटेक के चक्कर में बस पलटी: 2 दर्जन से ज्यादा यात्री चोटिल
भीलवाड़ा-करेड़ा मार्ग पर सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार के चलते बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 3 गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से रेफर किया गया। हादसे के समय बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार थे।
बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के प्रयास में बस सड़क के मोड़ पर अचानक बेकाबू हो गई और पलट गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने मिलकर बस को हाथों से उठाकर नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया।

No comments