Breaking News

भजनलाल सरकार के दो साल हुए पूरे, गोविंद के दरबाद पहुंचे सीएम

राजस्थान में भजनलाल सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष आज पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर राजस्थान में आज प्रदेशभर में आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से सरकार की पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
भजनलाल शर्मा राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सोमवार को जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने सपत्नीक विधिवत पूजा अर्चना की एवं प्रदेश की सुख समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

No comments