Breaking News

राजस्थान में कोहरे के कारण बस रास्ता भटकी

राजस्थान में सोमवार सुबह अलवर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में घना कोहरा छाया रहा। अलवर में विजिबिलिटी 20, तो श्रीगंगानगर में 5 मीटर तक रह गई थी। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण जयपुर से श्रीगंगानगर जा रही बस सादुलशहर (श्रीगंगानगर) की सड़क पर चली गई। बाद में ड्राइवर ने बस को वापस मोड़ा।
पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को कम रहा। बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में इस सिस्टम के असर से हल्के बादल रहे। 

No comments