सोने से तेज भाग रही चांदी, 27 दिन में एक लाख चढ़ी
वैश्विक उथल-पुथल के चलते दोनों कीमती धातुएं बेलगाम हो गई है। इससे आम ग्राहक बाजार से दूर होते हैं। सिर्फ इन्वेस्टर ही खरीदारी कर रहे हैं। तेजी के हालात ये हैं कि चांदी महज 27 दिन में ही करीब 1 लाख रुपए बढ़ गई है। ऐसी अविश्वसनीय तेजी न तो बुजुर्गों ने देखी और न ही सोना-चांदी का व्यापार करने वालों ने। तेजी का सबसे ज्यादा असर छोटे ज्वैलर्स पर पड़ा है। उनका काम लगभग खत्म हो गया है क्योंकि लोग रूटीन में गहने बनवाने के लिए उनके पास नहीं आ रहे। अब सिर्फ शादी-ब्याह के समय ही ग्राहक उनके पास आते हैं।
सोने में तेजी की स्थिति यह है कि 1 दिसम्बर को जब मार्केट खुला तो 22 कैरेट सोने के भाव 1 लाख १९ हजार रुपए और 24 कैरेट के भाव 1 लाख २८ हजार 500 रुपए थे। इस दिन महज दो घंटे बाद ही 22 कैरेट सोना 1 लाख 23 हजार और 24 कैरेट सोना 1 लाख 33 हजार 700 रुपए हो गया।

No comments