Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत


हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस थाना क्षेत्र में गांव भनाई मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार गांव भनाई निवासी अजय जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरे ताऊ हवा सिंह व इनका बेटा सुनील कुमार बाइक  पर सवार होकर उतरादाबास से अपने गांव वापिस आ रहे थे। बाइक को सुनील कुमार चला रहा था। ताऊ हवा सिंह पीछे बैठे थे। रास्ते में शेर सिंह कस्वां के खेत के निकट अज्ञात वाहन चालक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

No comments