Breaking News

अधिकारी बोले-तीन दिन में मांगें नहीं मानी तो कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे


हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल पर जल संसाधन विभाग उत्तर जोन के मुख्य अभियंता प्रदीप रुस्तगी को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही वापस लेने का दबाव बनाते हुए धमकी देने और आपत्तिजनक शब्द बोलने के आरोप लगे हैं। इससे अधिकारियों-कर्मचारियों में रोष उत्पन्न हो गया। आक्रोशित अधिकारियों-कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर सिंचाई विभाग परिसर में धरना लगाया और कलेक्ट्रेट तक रोष मार्च निकाला।
कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर धमकी देने व अशोभनीय व्यवहार करने वाले विधायक गणेशराज बंसल से माफी मंगवाने, ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं करने के लिए विधायक को पाबंद करने और चीफ इंजीनियर को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की गई। 

No comments