Breaking News

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत


हनुमानगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव धोलीपाल में शनि मंदिर के निकट ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार हादसे में मृतक की पहचान 48 वर्षीय भनीराम पुत्र कृष्णलाल नायक निवासी नूरपुरा के रूप में हुई। मृतक के चचेरे भाई रूपराम नायक निवासी नूरपुरा की रिपोर्ट पर ट्रक चालक भालाराम जाट निवासी बिसरासर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। रूपराम ने पुलिस को बताया कि भानीराम नायक अम्बूजा फाउडेंशन हनुमानगढ़ जंक्शन में काम करता था। 

No comments