सादुलशहर विधायक बराड़ पहुंचे टिब्बी
सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ बीती गुरुवार देर रात हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में किसानों के बीच पहुंचे और किसानों को राजस्थान सरकार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आमजन व किसानों की हितैषी सरकार काम कर रही है, जो निरंतर नहरों व पक्के खाळों के सुदृढ़ीकरण का काम बड़े पैमाने पर करवा रही है।
गुरवीर सिंह ने कहा कि विपक्ष किसानों को बरगलाया जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री खुद किसान हैं और किसान और किसानी की पीड़ा को समझते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी किसान परिवार से आते हैं। वे किसानों की पीड़ा और किसानी की चुनौतियों को गहराई से समझते हैं। सरकार किसानों के हित में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

No comments