बाइक सवार महिला सहित दो जने हेरोइन सहित गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ घड़साना पुलिस ने बाइक सवार एक महिला व उसके साथी को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।
एसआई रामेश्वरलाल ने बताया कि चक 24 एएससी धक्का बस्ती निवासी पृथ्वीराम स्वामी व घड़साना की धक्का बस्ती में रहने वाली सुनीता पत्नी जगसीर सिंह को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 207 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

No comments