कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में बस स्टैंड क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद हिसार अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उसे जयपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मातुसिंह निवासी 6 जीजीएम गोगामेड़ी ने रिपोर्ट दी कि उनका रिश्तेदार आशीष पुत्र पवन सिंह राजपूत, निवासी लाखलाण बड़ी (राजगढ़) बाइक पर चक 6 जीजीएम जा रहा था। इसी दौरान भादरा रोड की ओर से तेज गति से आती सफेद रंग की ब्रेज़ा कार ने आशीष की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।

No comments