Breaking News

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े नाल एयरपोर्ट पहुंचे:जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बुधवार सुबह बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचे। वे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं।
राज्यपाल के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
इस समारोह में राज्यपाल बागड़े परीक्षा वर्ष 2024 की कुल 1,20,812 उपाधियां प्रदान करेंगे। साथ ही 46 शोधार्थियों जिनमें 22 पुरुष और 24 महिलाएं शामिल हैं इन्हे पीएचडी की उपाधि भी दी जाएगी।

No comments