अलवर में बुजुर्ग महिला से सवा करोड़ रुपए की ठगी, साइबर थाने में मामला दर्ज
अलवर शहर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर सवा करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। पीडि़ता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई करते हुए करीब 56 लाख रुपये की राशि को होल्ड करवा दिया है।
ठगों ने महिला को गिरफ्तारी और डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर मानसिक रूप से प्रताडि़त किया।डर और तनाव में आई महिला ने आरटीजीएस के जरिए अलग-अलग किस्तों में कुल 1 करोड़ 25 लाख 5 हजार रुपये ठगों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। यह राशि भुवनेश्वर स्थित एक खाते में भेजी गई बताई जा रही है।

No comments