पुलिस लाइन में सुरक्षा सखियों को ट्रेनिंग
राजसमंद जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने और जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नई चेतना 4.0 पहल-बदलाव की राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत सुरक्षा सखियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सुरक्षा सखियों को जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा एवं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में किया गया।

No comments