80 लाख बकाया पर 16 ट्रांसफॉर्मर उतारे
धौलपुर में जयपुर डिस्कॉम और जिला पुलिस ने बड़े बिजली बकायेदारों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। राजाखेड़ा उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई इस कार्रवाई में 80 लाख रुपए से अधिक की बकाया राशि पर 16 ट्रांसफॉर्मर उतारे गए।
डिस्कॉम सीएमडी आरती डोगरा की बड़े बकायेदारों पर बकाया राशि को लेकर नाराजगी के बाद डिस्कॉम ने यह कदम उठाया। ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार की गई थी, जिन्होंने वर्षों से बिजली बिल जमा नहीं किए थे। डिस्कॉम कर्मी लंबे समय से इन उपभोक्ताओं से बिल भरने का आग्रह कर रहे थे।

No comments