रेनवाल में विजिलेंस टीम पर हमला, कर्मचारियों को बंधक बनाकर सरियों से पीटा
जयपुर के रेनवाल थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बिजली विभाग की विजिलेंस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है. बुधवार को चौमूँ से आई विजिलेंस टीम जब गदड़ी गांव में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चला रही थी, तभी ग्रामीणों और कुछ असामाजिक तत्वों ने टीम को घेर लिया. मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी.

No comments