Breaking News

परंपराओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, बांके बिहारी मंदिर गेट पर महिलाओं का प्रदर्शन

वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी के फैसलों के खिलाफ था। महिलाओं का कहना था कि समिति के गठन के समय यह उम्मीद जताई गई थी कि व्यवस्थाओं में सुधार होगा लेकिन इसके विपरीत वर्षों से चली आ रही परंपराओं और सेवायत गोस्वामी समाज के अधिकारों में कटौती की जा रही है। वहीं, भीड़ नियंत्रण और सफाई व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ है। 

No comments