Breaking News

ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

नागौर जिले के थांवला थाना क्षेत्र में गुड्डा और टेहला ग्राम के बीच एक होटल के सामने बुधवार सुबह तकरीबन 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ईको गाड़ी में सवार कुल 10 लोगों में से 6 लोग गंभीर रूप से घायल जबकि 2 युवकों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईको गाड़ी जयपुर से बालोतरा की तरफ जा रही थी। गाड़ी में सवार सभी लोग एक डांस इवेंट कंपनी से जुड़े बताए जा रहे हैं, जो बालोतरा में आयोजित एक शादी समारोह में कार्यक्रम देने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन चालक को अचानक झपकी आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

No comments