Breaking News

धौलपुर में छत से पानी बहने को लेकर लाठी-भाटा जंग

धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित खेड़ा गांव में आज बुधवार सुबह एक ही परिवार के 2 गुटों के बीच लाठी-भाटा जंग हो गई। घर की छत से पानी बहने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई इस मारपीट में एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
सूचना के बाद पचगांव चौकी के एएसआई सुरेश चंद ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी दी। एएसआई ने बताया कि खेड़ा गांव में एक ही परिवार के रणवीर और रामवीर पक्ष के लोगों के बीच छत से पानी बहने को लेकर पहले कहासुनी हुई। 

No comments