कोटा में दिनदहाड़े पिपलेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी
कोटा शहर के मानपुरा स्थित शगुन वाटिका कॉलोनी में बने पिपलेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की है, जहां दिनदहाड़े दो शातिर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना मंदिर के आगे मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश मोटरसाइकिल पर आते और दान पेटी लेकर फरार होते नजर आ रहे हैं। घटना 12 दिसंबर शाम करीब 4:30 बजे की है।
कॉलोनी सचिव विशाल यादव ने बताया कि बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कॉलोनी में दाखिल हुए और सीधे मंदिर पहुंचे। कुछ ही देर में उन्होंने मंदिर में रखी दान पेटी उठाई और मौके से फरार हो गए।
कॉलोनी सचिव विशाल यादव ने बताया कि बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कॉलोनी में दाखिल हुए और सीधे मंदिर पहुंचे। कुछ ही देर में उन्होंने मंदिर में रखी दान पेटी उठाई और मौके से फरार हो गए।

No comments