Breaking News

उदयपुर की चारों दिशाओं में बजे आक्रोश के ढोल, शहर में आए पैराफेरी के गांव मांग रहे हक

उदयपुर विकास प्राधिकरण की पैराफेरी की पंचायतों और उदयपुर नगर निगम में शामिल गांवों में पट्टों की मांग को लेकर जारी आंदोलन के तहत आज उदयपुर शहर की चारों दिशाओं में ढोल बजाए गए। ग्रामीणों ने ढोल की थाप पर अपना विरोध और आक्रोश जताया।
ये आंदोलन पैराफेरी पंचायत जिला संघर्ष समिति के आह्वान पर सर्व समाज की ओर से किया जा रहा है। आज सुबह 11 बजे शहर के चारों प्रमुख प्रवेश द्वारों पर ढोल बजाकर और टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भुवाणा चौराहा पर आसपास की पंचायतों के लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए अपना हक मांगा।

No comments