अजमेर में रिटायर्ड लोको पायलट से 9.94 लाख की ठगी
अजमेर में रिटायर्ड लोको पायलट से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पेंशन शुरू करने के नाम पर झांसे में लिया। अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 9 लाख 94 हजार रुपए निकाल लिए। पीडि़त ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दी है।
साइबर थाना पुलिस के अनुसार- रिटायर्ड लोको पायलट भगवानगंज निवासी अमर सिंह लवासिया ने मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीडि़त ने शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया था। पत्नी ने फोन उठाया था। कॉलर ने पेंशन विभाग एपीओ अधिकारी बनकर बातचीत की थी।
बेटे ने भी कॉलर से बातचीत की थी। तब बेटे ने कॉलर को उसका दूसरा नंबर दे दिया। कॉलर ने जब उससे संपर्क किया तो वह रास्ते में था।
घर पहुंचकर वापस कॉलर ने संपर्क किया। तब कॉलर ने झांसा दिया गया कि वह पेंशन शुरू करवा देगा। इस के बाद मोबाइल पर एक फॉर्म भेजकर सारी डिटेल ले ली।

No comments