Breaking News

सीकर आट्र्स कॉलेज के आंगन में एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना

सीकर की गवर्नमेंट आट्र्स कॉलेज में स्टूडेंट्स रातभर रजाई लिए और नारेबाजी करते नजर आए। एबीवीपी के बैनर तले स्टूडेंट्स पिछले 24 घंटे से लगातार अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। एबीवीपी के स्टूडेंट्स काफी समय से स्टूडेंट्स की समस्याओं का समाधान करने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को आट्र्स कॉलेज प्रिंसिपल से 11 सूत्री मांगों को लेकर जवाब मांगा, इसके बाद स्टूडेंट्स अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
एबीवीपी अनिश्चितकालीन धरने को आज दूसरा दिन है। स्टूडेंट्स रातभर आट्र्स कॉलेज के आंगन में रजाई ओढ़कर नारेबाजी करते नजर आए।

No comments