Breaking News

श्रीगंगानगर एयरबेस भूमि अधिग्रहण पर हाईकोर्ट की मुहर

राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ जोधपुर ने राष्ट्रहित और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्रीगंगानगर में प्रस्तावित 'फॉरवर्ड कंपोजिट एविएशन बेसÓ के लिए भूमि अधिग्रहण को सही ठहराया है।
जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी की एकल पीठ ने सुरेश कुमार और अन्य 58 किसानों और भूमिधारकों की तरफ से दायर याचिका को खारिज करते हुए अपने रिपोर्टेबल जजमेंट में स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं में व्यक्तिगत हितों पर जनहित भारी पड़ता है।

No comments