Breaking News

राजस्थान में अरावली को लेकर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने कर दिया आंदोलन का ऐलान


अरावली को लेकर राजस्थान में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ऐलान किया है कि अरावली को बचाने के लिए पूरी कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की जल्द बैठक बुलाई जाएगी। गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर आरोप लगाया कि अरावली में खनन कराने के लिए कंपनियों से चंदा लिया जा रहा है।

No comments