Breaking News

हाईवे पर पुलिस जीप के नीचे आने से बची महिला -सीट बेल्ट चालान की बात पर पकड़कर थाने ले गए, एएसआई लाइन हाजिर

चित्तौडग़ढ़ में सीट बेल्ट चालान काटने की बात पर विवाद हो गया। पुलिस और कार सवार लोग हाईवे पर उलझ गए। कार ड्राइवर को पुलिस थाने ले जाने लगी तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान एक महिला पुलिस जीप के नीचे आने से बच गई। घटना के वीडियो सामने के बाद एसपी ने एक एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है।

No comments