Breaking News

पहाड़ों से आएगा बर्फ का तूफान, कश्मीर के पांच जिलों में एवलांच की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों के लिए मौसम विभाग ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी को देखते हुए बुधवार को जम्मू और कश्मीर के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने पांच जिलों डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन के लिए कम खतरे वाली हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों से 2,800 मीटर ऊपर हिमस्खलन होने की संभावना है। लोगों से हिमस्खलन वाले इलाकों से बचने और आधिकारिक सलाह मानने को कहा गया है।

No comments