श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी गंगानगर पहुंची
भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष में सोमवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी दैवीय रथ का आगमन हुआ।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने दैवीय रथ के दर्शन किए। इस दैवीय रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। रास्ते में जगह-जगह इस दैवीय रथ का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। यह दैवीय रथ गायत्री संस्कृत महाविद्यालय सैक्टर मीरा मार्ग से सुखाडिय़ा सर्किल, गौशाला मागर्ग, रविन्द्र पथ, गोलबाजार, गोदारा कॉलेज व राधेश्याम कोठी मार्ग होते हुए श्री सत्य साई सेवा समिति हाल पहुंची। इस दैवीय रथ के दर्शन कल मंगलवार को भी श्री सत्य साई सेवा समिति प्रांगण में किए जा सकेंगे।
No comments