Breaking News

कार सवार इनामी अपराधी युवक दो किलो अफीम सहित गिरफ्तार


हनुमानगढ़ जिले के डीएसटी नोहर व रावतसर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चक 5 केडब्ल्यूडी बस स्टेंड के निकट लग्जरी कार मेें सवार चित्तौडग़ढ़ की तहसील गंगरार निवासी 25 वर्षीय किशनलाल जाट पुत्र मदनलाल को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 2 किलो 20 ग्राम अफीम बरामद की।
पुलिस ने बताया कि आरोपी किशनलाल रावतसर पुलिस थाना में गत वर्ष दर्ज मुकदमा संख्या 150 में वांछित है। उस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरेापी के खिलाफ टाउन पुलिस थाना में भी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है। 

No comments