Breaking News

एल ब्लॉक हनुमान मंदिर से निकली कलश यात्रा


श्रीगंगानगर के एल ब्लॉक श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर में आज से शुरू होने वाली बाल अखण्ड हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश सिरोधार्य किए हुए शामिल हुई। 
यह कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापिस एल ब्लॉक हनुमान मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। रास्ते में जगह-जगह इस कलश यात्रा का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। 

No comments