हरी सब्जियां अभी भी महंगी, हरा नारियल हुआ सस्ता
श्रीगंगानगर में विवाह-शादियों के सावे के चलते नई सब्जी मण्डी में सब्जियां आज भी महंगे भाव बिकी। आज प्याज के भावों में चार रुपये की तेजी का दौर रहा। हरा नारियल थोक रेट में पहले से मंदा हुआ है। हरा नारियल आज मण्डी में थोक में 42 रुपये के भाव बिका।
बतरा वेजिटेबल वाले गौरव बतरा ने बताया कि आज मण्डी में टमाटर 30 रुपए, हरा मटर 50-60, भिण्डी 100 रुपये, गाजर 18-20 एवं बढिया प्याज 20 रुपये प्रति किलो के भाव बिका। उन्होंने बताया कि आज बड़ा सावा होने के कारण सब्जियों के दाम महंगे रहे। 14 नवम्बर के बाद सावे खत्म होने पर हरी सब्जियों के दाम में मंदी आएगी।
No comments