Breaking News

शादी मेें युवकों के बीच बोलचाल: फिर घर में गुंदागर्दी का नंगा नाच


श्रीगंगानगर में जवाहर नगर क्षेत्र के करणी सिंह मार्ग पर रहने वाले दो युवकों में शादी समारोह के दौरान बोलचाल हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने तीन दर्जन हमलावरों के साथ घर में घुस कर मारपीट की। गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ। घर में जमकर तोडफ़ोड़ की गई।
पुलिस के अनुसार पीडि़त मंगल दास निवासी चक 1ई छोटी ने  रिपोर्ट दी कि मेरे बेटे मनजीत की पड़ौस में शादी समारोह में मौहल्ले के लड़के रोहन पुत्र दिनेश पासवान से बोलचाल हो गई। इसके बाद रोहन, उसके जीजा कन्हैया और साथी युवकों ने देवनगर से करीब 35-40 बदमाश बुलाए। सभी युवक पिकअप व 10 मोटरसाइकिलों पर आए।

No comments