Breaking News

कई खेतों से तांबे के तार चोरी, तीन युवकों पर संदेह


हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव नंवा में खेतों में लगे ट्यूबवैल से तांबे की मोटर तार चोरी हो गई। पुलिस ने एक किसान सावन खां निवासी नंवा की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार सावन खां, जगरूप सिंह पुत्र हरवश सिंह और मोहम्मद हुसैन पुत्र उस्मान खां की जमीनें चक 02 आरआरडब्ल्यू, नंवा में स्थित हैं, जहां उनके ट्यूबवैल लगे हुए हैं। गत दिवस रात के समय में अज्ञात चोरों ने खेतों में घुसकर तीनों किसानों के ट्यूबवेलों से तांबे की तार उखाड़कर चुरा ली।

No comments